फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक संस्कृति समाज का आधार : कौशिक

Sun, 08 Jun 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन की ओर से 11 दिवसीय सांग महोत्सव के द्वितीय दिवस रविवार को गांव उमरावत स्थित दादा लख्मीचंद सांस्कृतिक भवन में जारी रहा। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक पहुंचे और अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक ने की। विरेंद्र कौशिक ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति में इतिहास एवं संस्कृति की कहानियां आज भी जिंदा हैं, बस उन्हें मंच देकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। लोक संस्कृति समाज का आधार है।
विज्ञापन

रविवार को कवि शिरोमणि दादा मांगेराम की ओर से रचित सांग उत्तानपात का सोमनाथ त्यागी द्वारा मंचन किया गया। ढोलक और नगाड़ो की आवाज कानों में पड़ी, पूरा माहौल एक ऐतिहासिक व संस्कृति की जीवंत झांकी में बदल गया। संगठन के प्रवक्ता रामधन शास्त्री ने कहा कि सांग उत्तानपात न केवल एक मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, बल्कि यह हरियाणा की धार्मिक, परंपरा और लोक संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रदर्शन था। इस अवसर पर महासचिव रविंद्र बास, राजू पहलवान, आश्रम निर्माण कमेटी अध्यक्ष सरपंच दिनेश कौशिक, घनश्याम भांजा, लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें