फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नहर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Sun, 08 Jun 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। दुल्हेड़ी साइफन के पास निगाना नहर में फतेहाबाद के ढाणी ईश्वर निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भिजवा दिया।
विज्ञापन

फतेहाबाद के ढाणी ईश्वर निवासी प्रिंस (18) झांवरी गांव में करीब 6 माह से अपनी बुआ के घर रहकर मजदूरी कर रहा था। रविवार को वह गांव के तीन अन्य युवकों के साथ नहाने के लिए गया था। निगाना फिडर में अपने साथियों सहित नहा रहे था। नहर में नहाते समय प्रिंस तेज बहाव में बहते हुए डूब गया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। इसके बाद प्रिंस का शव बरामद हुआ। प्रिंस का एक छोटा भाई है। जांच अधिकारी महाबीर सिंह ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें