गांव बीरण में सुबह के समय छाई धुंध से गुजरते वाहन।
भिवानी। जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी। सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता दस मीटर से कम रही। वहीं शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। पिछले बीस दिन से जिले में धूप निकल रही थी। लेकिन दो दिन से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला है।
हल्की बारिश के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में तेज शीतलहर चल रही थी। वहीं शुक्रवार को कोहरे ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी। पूरे दिन शहर में बादल छाए रहे। बाजारों में भीड़ कम रही। सुबह के समय तो यातायात भी प्रभावित रहा। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान सुबह के समय 23.0 ओर न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-
जिले में ये रहा सप्ताह भर का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
21 फरवरी 23.0 10.9
20 फरवरी 26.4 13.0
19 फरवरी 27.0 10.0
18 फरवरी 26.2 12.0
17 फरवरी 26.2 13.1
16 फरवरी 26.5 10.0
15 फरवरी 26.0 10.3