फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी पकड़ा

Sat, 22 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन करवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तालिब निवासी माहोली जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अंकुर निवासी भिवानी ने थाना साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त 2022 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बजाज फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बतलाया था। जिसके बाद उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन करने के नाम पर कार्ड की जानकारी प्राप्त करके ऑनलाइन 2,00,000 की धोखाधड़ी की थी।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को थाना साइबर क्राइम के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में अभियोग में तीसरे आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें