फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पराली जलाने से रोकने के लिए 14 व 15 नवंबर को गांवों में निकाला जाएगा फ्लैग मार्च

Thu, 12 Nov 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 14 व 15 नवंबर को विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर कृषि विभाग की टीमें किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इसके खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के प्रति जागरूक करेंगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि फसल अवशेषों में आग लगाने से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे रोकने के लिए कृषि विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। विभाग की टीमें गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद कर रही हैं और उन्हें पराली न जलाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों को पराली जलाने पर होने वाली सख्त कार्रवाई के बारे में भी चेतावनी दी जा रही है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 14 व 15 नवंबर को दोबारा फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इसके माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और पराली जलाने से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों में निकाला जाएगा फ्लैग मार्च
14 नवंबर को बामला, खरक, कलिंगा, सैय, चांग, बडेसरा, धनाना, जताई, सुखपुरा, मुंढाल, तालू, तिगड़ाना, घुसकानी, मिताथल, गुजरानी और कालूवास में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। वहीं 15 नवंबर को जाटू लोहारी, बवानीखेड़ा, पुर, सिवाड़ा, कुंगड़, सिवाना, बड़सी, मिलकपुर, पपोसा, जमालपुर, सिपर, बोहल, रोहनात, रतेरा, बलियाली और सुई में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें