फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैंककर्मी से मारपीट व लूट मामले में महिला सहित पांच युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। ढाणी दरियापुर के पास 13 मई को बैंक कर्मचारी के साथ हुई मारपीट और छीना-झपटी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामला स्याहड़वा निवासी बैंक कर्मचारी कृष्ण कुमार से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार स्याहड़वा निवासी एक महिला की बैंक कर्मी की माता से कुछ समय पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते महिला ने अपने जानकारों को बुलाकर 13 मई को ढाणी दरियापुर के पास कृष्ण कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।

आरोपियों ने उससे 64 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन भी छीन ली थी। हमले में कृष्ण कुमार को गंभीर चोटें आई थीं जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में पहले ही 2 नामजद सहित 4-5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान शुक्रवार देर शाम पुलिस ने स्याहड़वा निवासी महिला, पानीपत निवासी प्रवीण उर्फ भिंडी, अमन उर्फ भोला, अरमान, पवन व हर्ष उर्फ टपका को काबू कर लिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें