फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर पांच दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 05 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री और पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। एसडीओ विकास के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों के 2500 रुपये के चालान काटे गए।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि अभियान के साथ-साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं। इन बैनरों के माध्यम से आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री और पॉलिथीन का प्रयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। प्रदूषित पर्यावरण का सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें