भिवानी। चंदावास से जूई के बीच शनिवार रात नौ बजे स्कॉर्पियो सवार पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर थार लूट ली। पीड़ित ने वारदात की शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने अज्ञात में थार लूटने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जूईकलां पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी के पांडवान निवासी सोनू ने बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्त बाढ़डा निवासी गोलू के साथ थार से हिसार से बाढ़डा जा रहा था। रात करीब नौ बजे चंदावास से जूई के बीच काले रंग की एक स्कॉपियो सवार चार-पांच बदमाशों ने उनकी थार को ओवरटेक कर रुकवा लिया, जिसके बाद बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी और उनकी थार लूटकर भाग गए।
इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई, जिसके बाद जूईकलां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने चालक की शिकायत पर थार लूट मामले में अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ संंबधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।