फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पहले दिन सिटी बसों में किया साढ़े पांच सौ लोगों ने सफर

Mon, 25 Sep 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी बस स्टैंड से सोमवार सुबह आठ बजे से सिटी बस सेवा आरंभ हो गई। पहले दिन दो सिटी बसों में करीब साढ़े पांच सौ लोगों ने सफर किया।
विज्ञापन

सिटी बस में सफर करने वालों ने इसे बेहतर सुविधा बताया, क्योंकि जो यात्री ई रिक्शा और ऑटो में 20 रुपये किराया दे रहे थे, उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए सिर्फ दस रुपये का भुगतान करना पड़ा। सिटी बसों का सुबह आठ बजे से ही रेलवे स्टेशन और शिक्षा बोर्ड रूटों भेजा गया है। इसमें बीच में आने वाले स्टॉपेज भी निर्धारित किए हुए हैं, जहां बसों का ठहराव होगा। रोडवेज अधिकारियों का मानना है कि अभी धीरे-धीरे लोगों को सिटी बस सेवा के बारे में जानकारी मिलेगी, उसी हिसाब से इसके प्रति उनका रुझान भी बढ़ेगा।

सोमवार सुबह बस स्टैंड से रवाना हुई सिटी बस में सवार मुसाफिर दयावंती, महाबीर, कर्मचंद, राजबीर ने बताया कि ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा में ठीक से बैठने की भी जगह नहीं मिलती, बावजूद इसके उसे थोड़ी दूर जाने के लिए भी 20 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन सिटी बस में सीटें आरामदायक हैं। जहां बैठकर दस रुपये में सफर करना भी सुगम है। रोडवेज प्रशासन ने इस सेवा को शुरू कर वास्तव में शहरवासियों के लिए बहुत बड़ी सुविधा दी है। वहीं पहले दिन सिटी बस में परिचालक के तौर पर जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी ने बताया कि सिटी बस पर लगातार स्क्रीन भी लगाई गई है, जिस पर बीच रास्ते में आने वाले ठहराव की जगहों के बारे में भी यात्रियों को लगातार जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन






इन जगहों पर होगा सिटी बसों का ठहराव

सिटी बस भिवानी बस स्टैंड से चलने के बाद अग्रसेन चौक, महम गेट, झंकार मोड़, हांसी गेट, बासिया भवन, लघु सचिवालय, घंटाघर, सेक्टर 13 मोड़, रेलवे स्टेशन, शिक्षा बोर्ड राजकीय कॉलेज तक ठहराव करेगी। इसके अलावा बीच में भी कई जगहों पर इनके ठहराव दिए गए हैं। वहीं रोडवेज अधिकारी कई जगह रास्ते बंद होने से भी इन बसों का दायरा अभी नहीं बढ़ा रहे हैं। सिटी बस का दायरा बढ़ा तो कई अन्य जगहों पर भी शहरवासियों को सिटी बस सेवा की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



सिटी बस सेवा की सोमवार से भिवानी शहर में शुरुआत कर दी गई है। सिटी बस सेवा में दो रूट निर्धारित किए गए हैं। लोगों को भी सिटी बस सेवा की सुविधा के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। शुरुआत में ट्रायल तौर पर ये बस चलाई गई हैं, अगर राजस्व के लिहाज से विभाग को फायदा मिला तो इस सेवा में जल्द ही विस्तार भी किया जाएगा।

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, प्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें