फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दीपावली पर व्यक्ति से मारपीट कर हवाई फायर करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दीपावली के दिन कैफे में व्यक्ति से मारपीट कर धमकी देने और हवाई फायर करने के मामले में पांच आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज निवासी गली नंबर तीन, सोमवारी माता, भिवानी, विनय निवासी बर्तन बाजार, भिवानी, संयम, यश निवासी बिचला बाजार, भिवानी और वीरेंद्र निवासी डोबी तालाब, भिवानी शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मनजीत निवासी दिनोद गेट, भिवानी ने पुलिस को शिकायत दी कि वे 20 अक्तूबर को दीपावली की पार्टी के लिए दोस्तों के साथ शिक्षा बोर्ड के पास स्थित कैफे में थे। रात के समय चार-पांच युवक वहां पहुंचे और शराब पीकर मनजीत से मारपीट की और धमकी देते हुए हवाई फायर किए। थाना सिविल लाइन के जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी उस दिन शराब के नशे में थे और इसी नशे में उन्होंने मारपीट और हवाई फायर की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें