फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फैंसी चौक दुकानदार से मारपीट और तोड़फोड़ करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस। 
विज्ञापन
भिवानी। फैंसी चौक पर दुकानदार से मारपीट और रेहड़ी व गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नारायण निवासी पुराना बस स्टैंड, श्याम निवासी बर्तन बाजार, पंकज निवासी बाग कोठी, निखिल निवासी हालु बाजार, यशवीर निवासी बिचला बाजार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने फैंसी चौक के दुकानदार के साथ मारपीट कर रेहड़ी और वहां खड़ी चार गाड़ियों के अंदर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में केस दर्ज किया था। इसी मामले में शहर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था।
जीतुवाला निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और रेहड़ियों और गाड़ियों के अंदर तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी। शहर थाना की महिला सहायक उप निरीक्षक किरण बाला ने पांच आरोपियों को जैन चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विनोद से फैंसी चौक पर रेहड़ी लगाने को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसके चलते विनोद के साथ मारपीट की थी। वहीं रेहड़ियों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें