फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: थाने में समझौता कर लौट रहे युवकों पर किया हमला, सात पर केस दर्ज

Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस थाना में समझौता होने के बावजूद बाइक से घर लौट रहे युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर पुलिस ने सात नामजद युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बापोड़ा निवासी हिमांशु ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। गत 23 सितंबर को गांव बापोड़ा में झगड़ा हुआ था। उस झगड़े का 12 अक्तूबर की दोपहर बाद तीन बजे गांव की चौपाल में सरपंच व अन्य मौजिज लोगों की पंचायत में राजीरामा हो गया था। उस राजीनामा की लिखित बनी थी। जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी सहमति के हस्ताक्षर किए थे। गत 23 सितंबर को गांव में हुए झगड़े के मामले में सदर पुलिस थाना में स्वयं व उसके अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

12 अक्तूबर को गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया था। उस राजीनामा को लेकर सदर पुलिस थाना में मोंटली, रमेश, सुभाष, रवींद्र और सूबे लेकर गया था। थाना में राजीनामा पेश किया गया और उसके बाद पांचों घर जाने लगे। इसी दौरान तोशाम रोड पर गैस गोदाम के पास पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर साजिश के तहत हमला कर दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया। सदर पुलिस ने इस संबंध में सात नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें