अनुसूचित वर्ग से संबंधित युवाओं को मछली पालन व्यवसाय में प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने तीन हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की हुई है।इस योजना के अनुसार अनुसूचित वर्ग से संबंधित युवाओं को विशेष तौर पर मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जिला मत्स्य अधिकारी जयगोपाल वर्मा ने बताया कि अनुसूचित परिवार से कोई व्यक्ति मत्स्य पालने के लिए पट्टे पर तालाब लेता है तो उसको पहले साल में 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से या पट्टा राशि की 50 प्रतिशत रकम में जो भी राशि कम है, वह आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाएगी। योजना के अनुसार अधिसूचित पानी जैसे नहर आदि में मछली पकड़ने का ठेका लेने पर पात्र को स्वीकृत की गई बोली की 25 प्रतिशत रकम आर्थिक सहायता के रूप में मिलेगी।