फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने एक गोदाम में छापा मारकर 270 किलो अवैध पटाखे जब्त किए। थाना औद्योगिक क्षेत्र के एएसआई सोमबीर सिंह रविवार को ड्यूटी पर मौजूद थे। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोंट रोड गली नंबर 13 लक्ष्मीनगर में रहने वाले किरायेदार राजेश ने ढाणा रोड पर बनी दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे हैं। वह इन्हें बेचने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने दमकल विभाग की टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को मौके से गत्ते की पेटियों में रखी चकरी, फुलझड़ियां, तिल्ली बम, मुर्गा बम मिले। इनमें छह पेटी पोप-पोप छोटे बम, दो पेटी तिल्ली बम, दो पेटी फुलझड़ी, एक-एक पेटी कुमरन (छोटा मुर्गा) और चकरी शामिल थी। पटाखों के लिए आरोपी कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



उद्यमी के दो लाख रुपये लेकर श्रमिक फरार, मामला दर्ज
भिवानी। प्लास्टिक फैक्टरी मालिक के दो लाख रुपये लेकर दो श्रमिक फरार हो गए। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकासनगर निवासी नवीन ने सब्जी मंडी पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि कोंट रोड मिनी बाईपास पर उनकी प्लास्टिक स्क्रैप की फैक्टरी है। उनकी पिकअप को कीर्तिनगर निवासी अरुण चलाता है। उनकी फैक्टरी में कुरुक्षेत्र जिले के निवासी कृष्ण और मोनू मजदूरी करते हैं। शनिवार रात 8:30 बजे उन्होंने चालक अरुण को दो लाख रुपये घर पहुंचाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन








अरुण ने मोनू और कृष्ण के सामने अखबार में लपेटकर यह रुपये उनको दिए थे। चालक अरुण से मोनू और कृष्ण को बड़ चौक पर उतारने के लिए कहा गया था लेकिन वे जब विकासनगर एकता पार्क के पास पहुंचे तो रुपयों के बंडल लेकर मोनू और कृष्ण गाड़ी से उतर गए। जब चालक अरुण ने दोनों को बुलाया तो वे दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने नवीन की शिकायत पर कृष्ण और मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें