फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीसीटीवी को भी चकमा देकर चालू होने से पहले चोरी किए फायर सेफ्टी सिस्टम के उपकरण

Sat, 23 Sep 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के वार्ड भवन में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से गायब होज ड्रम की स्प्रे नोजल।
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम के उपकरण चोरी हो रहे हैं। वार्डों में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम के हॉज ड्रम की स्प्रे नोजल चोरी होने का मामला सामने आया तो पीडब्ल्यूडी विभाग की इंस्टालेशन एजेंसी कर्मचारियों में भी हड़बड़ी मच गई। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी को भी चकमा देकर चालू होने से पहले ही चोर फायर सेफ्टी सिस्टम के उपकरण चोरी कर ले गए। दरअसल, पिछले 11 महीनों से पीडब्ल्यूडी विभाग की एजेंसी अस्पताल परिसर में करीब साढ़े तीन करोड़ के बजट से फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का काम कर रही है। कार्य की एक्सटेंशन के लिए 71 लाख रुपये का बजट भी मांगा गया है। मगर अस्पताल में लगाए गए उपकरण चोरी होने लगे हैं।
पीडब्ल्यूडी विभाग के इंस्टॉलेशन एजेंसी के कांट्रेक्टर अनिल ने नागरिक अस्पताल परिसर में लगाए गए फायर सेफ्टी प्वाइंटों के निरीक्षण के लिए लेबर को निर्देश दिए। जब लेबर ने अस्पताल के वार्डों में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों का निरीक्षण किया तो कई जगह स्प्रे नोजल चोरी होने का मामला सामने आया। कंपनी के कांट्रेक्टर के अनुसार इस चोरी की घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। बाकी अभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ठेकेदार अनिल ने बताया कि चोरी की घटना के बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई दिनेश को अवगत करा दिया है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में यूं चोरी की वारदात होना, अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन








सीसीटीवी की लोकेशन के विपरीत लगे उपकरण किए चोरी

जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिस तरफ कैमरों की लोकेशन हैं ठीक उसके विपरीत जगहों पर लगे फायर सेफ्टी उपकरण चोरी हो गए। हालांकि वार्ड भवन के अंदर की तरफ आते जाते हुए मरीज और अन्य व्यक्तियों की तरफ सीसीटीवी की निगाह बेहद जरूरी है। वार्ड भवन में सीसीटीवी की नजर न होने से वार्ड के अंदर कोई भी अप्रिय घटना होने की आशंका है। जबकि ये सेफ्टी उपकरण वार्डों में पहुंचने के रास्ते में लगे थे।





लगभग एक महीने पहले ही लगाए गए थे फायर सेफ्टी सिस्टम के हॉज ड्रम

लगभग एक महीने पहले ही नागरिक अस्पताल के भवन में प्रत्येक वार्ड स्तर पर फायर सेफ्टी सिस्टम के हॉज ड्रम को लगाया गया था। हॉज ड्रम की सिर्फ स्प्रे नोजल को चोरों ने निशाना बनाया है। स्प्रे नोजल की बाजार की कीमत लगभग दो से ढ़ाई हजार बताई जा रही है।

अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम का काम पीडब्ल्यूडी की एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। जब तक पूरी तरह से सिस्टम इंस्टॉल कर हमारे सुपुर्द नहीं किया जाता तब तक इसकी जिम्मेदारी संबंधी एजेंसी की ही है। अगर सामान चोरी हुआ है तो इसकी शिकायत संबंधित कंपनी सीधे तौर पर पुलिस को दें, जिस पर चोरी का पता लगे और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई कराई जा सके।
विज्ञापन


- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें