फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो एकड़ गेहूं की फसल जली

Sun, 23 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल जली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव घिकाडा में दो अलग -अलग स्थानों पर आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल, तूड़ा व अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घिकाड़ा के सरपंच सोमेश शनिवार दोपहर बाद  गांव घिकाड़ा में जलघर के समीप कचरे को जला रहा था।  इस दौरान कचरे में लगी आग ने रोहतास व रामकुमार की खेत में रखी दो एकड़ गेहूं की कटी फसल को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद आग से आसपास के खेतों में रखे इंजन  भी आग की  चपेट में आ गए।  इसी प्रकार मिर्च रोड  स्थित राजपाल के प्लाट में  रखे तूड़े में भी आग लग गई जिससे हजारों का तूड़ा जलकर राख हो गया। सरपंच सोमेश ने बताया कि आग लगने पर फायर बिग्रेड  को भी सूचित किया गया  लेकिन किसी कारणवश दमकल गाड़ी  नहीं पहुंच पाई।

आग की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी उदमीराम ,सुरक्षा शाखा से मंजीत , एसआई अशोक, हवलदार सतबीर, रामेहर, मंजीत, सोमवीर महिला पुलिस से अनिता, सरिता रंजनी आदि पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे । पुलिस कर्मचारियों व ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू पाया लेकिन तब तक  हजारों का नुकसान हो चुका था। सरपंच सोमेश ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने  के लिए उपायुक्त से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें