फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से लगी आग, घर में रखा लाखों का सामान जला

Sun, 25 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बापोड़ा गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग में करीब डेढ़ लाख की नगदी भी जल गई। यही नहीं आग से देर रात मकान की छत भी गिर गई। घर में 26 अक्तूबर को शादी है और आग से हुए नुकसान ने परिजनों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब ग्रामीण प्रवीण के मकान में रखा सिलेंडर लीक करने लगे और इसमें आग लग गई। धीरे धीरे पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। मकान संकरी गली में होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी भी अंदर नहीं जा सकी। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से डेढ़ लाख की नगदी, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन व कपड़े जलकर राख हो गए। नुकसान यहीं नहीं थमा। आग के कारण गर्म हुए गाटर-पत्थरों के कारण देर रात छत भी गिर गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मकान मालिक प्रवीण ने बताया कि गैस सिलेंडर रेगुलेटर के पास से लीक होने के कारण आग लगी। आग में करीब पांच-छह लाख का नुकसान हो गया। घर में 26 को शादी है और उससे पहले ये नुकसान हो गया। अब तो उनके सामने दिक्कत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें