भिवानी। करीब 10 साल बाद हुई नई वार्ड बंदी ने पूरे शहर का भूगोल बदल दिया। इसके साथ-साथ शहर की विधानसभा माने जाने वाली नगर परिषद के सियासी समीकरण भी बदलने के आसार हैं। नई वार्ड बंदी के बाद दो वार्डों का तो लगभग सफाया हो जाएगा और लगभग सभी वार्डों की कॉलोनी-मोहल्ले इधर-उधर हुए हैं।
नगर परिषद की नई वार्ड बंदी के लिए हुए सर्वे की रिपोर्ट फाइनल हो गई है। अब सात हजार की जनसंख्या का एक वार्ड बनाया गया है। सर्वे रिपोर्ट में ज्यादातर वार्डों में बड़े बदलाव हुए हैं। जो क्षेत्र पहले 25 नंबर वार्ड था, अब वह 21 नंबर बन गया है। इसी तरह जो पहले 19 नंबर वार्ड था, वो अब 29 बन गया है। अधिकतर वार्डों की अनेक कॉलोनियां दूसरे वार्डों में शामिल हो गई। लगभग सभी वार्डों की सीमाएं पूरी तरह बदल गई है। नई वार्ड बंदी ने पार्षदों की भी नींद उड़ा दी है। अब किसी वार्ड की कॉलोनियां तीन वार्डों में है तो किसी की दो वार्डों में। अब पार्षदों के समक्ष भी समस्या खड़ी हो गई है कि किस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी करें। बड़े स्तर पर हुए बदलाव से पार्षदों में भी रोष है और पार्षद विरोध करने की भी तैयारी कर रहे है। नगर परिषद ने नई वार्ड बंदी पर 26 अक्तूबर तक आपत्तियां व दावे मांगे है।
नगर परिषद पार्षदों का कार्यकाल दिसंबर माह में समाप्त हो रहा है, जिसके बाद नगर परिषद चुनावों की घोषणा हो सकती है। नए चुनाव नए परिसीमन के तहत होंगे। पहले सभी 31 वार्ड शहर के अंदरुनी हिस्से तक सीमित थे। शहर का काफी एरिया बढ़ा है और आउटर कॉलोनियां विकसित हुई है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए नई वार्ड बंदी का सर्वे हुए और नई वार्डबंदी तैयार की गई है। करीब 10 साल बाद हुई है वार्डबंदी
ये हुए मुख्य बदलाव
* दो हिस्सों में बंटे सेक्टर 13 व 23 : वार्ड एक का हिस्सा रहे सेक्टर13 का आधा हिस्सा अब वार्ड दो में होगा। इसी तरह सेक्टर 23 भी वार्ड तीन व चार के तहत आएगा।
* वार्ड तीन बना चार : वार्ड तीन का एरिया अब वार्ड चार के रूप में पहचाना जाएगा। इसमें कोई कॉलोनी हटी तो नहीं, मगर सेक्टर 23 का कुछ हिस्सा और इंदिरा कॉलोनी को जोड़ा गया है।
* वार्ड दो से हटी कॉलोनिया : इंदिरा कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, आदर्श नगर अब वार्ड की हिस्सा नहीं रहेगी।
* वार्ड चार बना अब पांच : वार्ड चार अब वार्ड पांच के रूप में पहचाना जाएगा। इस वार्ड से डिफेंस कॉलोनी भी हट गई है।
* वार्ड छह जिसमें पहले टाइयान पाना, सोमवारी माता क्षेत्र, बाग कोठी आती थी, अब वार्ड सात के रूप में जाना जाएगा। इसका क्षेत्र अब महाराणा प्रताप कॉलोनी, बजरंग बली कॉलोनी, एमसी कॉलोनी के सामने तक के कुछ हिस्से शामिल होंगे।
* वार्ड सात बना 27 : वार्ड सात के तहत शामिल अनेक कॉलोनियां अब वार्ड 27 में कहलाएंगी। इसमें चंद्रगिरी स्कूल के सामने का क्षेत्र, तेलीवाड़ा, जैन चौक, बावड़ी गेट क्षेत्र, एमसी कॉलोनी का कुछ हिस्सा शामिल किए गए है।
* वार्ड आठ बना नौ : वार्ड आठ अब वार्ड नौ के रूप में पहचाना जाएगा। वार्ड नौ में भारत नगर, एमसी कॉलोनी का 75 फीसदी हिस्सा, न्यू भारत नगर का क्षेत्र शामिल है।
* वार्ड आठ होगा नया : वार्ड आठ नए वार्ड के रूप में होगा। इसमें रोहतक रोड के साथ लगता भारत नगर का हिस्सा, पूरी बैंक कॉलोनी और डिफेंस कॉलोनी शामिल होंगी।
* वार्ड 11 बना 13 : वार्ड 11 का क्षेत्र अब वार्ड 13 के तहत पहचाना जाएगा। इस क्षेत्र की हनुमान ढाणी, टिब्बा बस्ती, पीपली वाली जोहड़ी का आधा क्षेत्र अन्य वार्ड में चला गया है जबकि हनुमान गेट क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के साथ लगता क्षेत्र इसमें जोड़ा गया है।
* वार्ड 12 बना 14 : वार्ड 12 का क्षेत्र अब वार्ड 14 बन गया है। इसमें से आजाद नगर और अमर नगर हट गए हैं। वहीं हनुमान गेट का कुछ हिस्सा, हनुमान ढाणी, टिब्बा बस्ती, पीपलीवाली जोहड़ी का क्षेत्र क्षेत्र, लाइन पार का कुछ क्षेत्र इसमें जोड़ा गया है।
* वार्ड 13 बना 26 : वार्ड 13 का क्षेत्र अब 26 के रूप में पहचाना जाएगा। इसमें प्रणामी मंदिर के पीछे का क्षेत्र, शांति नगर गली नंबर छह तक का क्षेत्र भी शामिल किया गया है।
* वार्ड 14 बदला : वार्ड वार्ड की भी अब नई पहचान होगी। जैन चौक का एरिया इस वार्ड से कट गया है।
* वार्ड 15 बना 25 : वार्ड 15 अब वार्ड 25 के रूप में जाना जाएगा। इसमें ढाणी कृपाराम का कुछ हिस्सा, चेजाराम की ढाणी, वीरभान पाना इसमें जोडा़ गया है। पुरानी अनाजमंडी का हिस्सा इस वार्ड से हटा दिया गया है।
* वार्ड 16 बना 23 : वार्ड 16 अब वार्ड 23 बन गया है। इसमें से वेदों वाली गली, स्वामी कृपा वाली गली को हटा दिया गया है। इसमें वार्ड 17 का काफी हिस्सा जोड़ा गया है। जिसमें सराय चौपटा क्षेत्र, शोरों वाली गली, मनान पाना, कितान पाना जोड़ा गया है।
* वार्ड 17 बना 22 : वार्ड 17 अब वार्ड 22 बना दिया गया है।
* खत्म हुआ वार्ड 26 का क्षेत्र : वार्ड 26 का काफी हिस्सा अब वार्ड 30 और 21 में शामिल होगा। वार्ड 26 अब वार्ड 21 के रूप में जाना जाएगा। इससे जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र भी हटा दिया गया है।
* वार्ड: 30 से हटा विजय नगर : वार्ड 30 से विजय नगर और रामबाग कॉलोनी हट गई है। अब ये कॉलोनियाीं दूसरे वार्ड का हिस्सा होंगी। आधी कृष्णा कॉलोनी अब वार्ड 30 में रहेगी।
* वार्ड 28 बना 18: वार्ड 28 को वार्ड 18 बनाया गया है। इसमें से रूद्रा कॉलोनी का कुछ हिस्सा, कच्ची लाइन क्षेत्र को हटाया गया है।
* वार्ड 29 बना 20: वार्ड 29 के क्षेत्र को अब वार्ड 20 के रूप में पहचाना जाएगा। इसमें रेलवे कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र, तोशाम बाइपास नहर पार का एरिया जोड़ा गया है।
26 को हो सकता है विरोध
नई वार्डबंदी पर आपत्ति के लिए पार्षदों व आमजन को सिर्फ 26 अगस्त तक का समय दिया गया है। वार्ड बदलने और कॉलोनियां कटने से अधिकतर पार्षदों में रोष है और इसका विरोध करने की तैयारी में है। पार्षद जगदीश चंद्र, गोविंद राम समेत अनेक पार्षद नई वार्ड बंदी का विरोध कर रहे हैं।
वर्जन:::::
पिछले 10 सालों शहर का एरिया काफी बढ़ गया है। अब नए एरिया को भी वार्डों में शामिल किया गया है तो सभी की सीमाएं बदल गई है। उनका क्षेत्र भी काफी बढ़ा है। यह तो समय की जरूरत है। किसी को आपत्ति है तो सोमवार को दर्ज करा सकता है।
भवानी प्रताप, चेयरमैन, नगर परिषद
फोटो : मैप