फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मारपीट मामले में विधायक के बेटे और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि के खिलाफ भी दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बाग कोठी स्थित विधायक कैंप ऑफिस में हुई मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में अब शहर थाना पुलिस में विधायक घनश्याम सर्राफ के बेटे अमन सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सहित अन्य के खिलाफ भी मारपीट करने व महिला से अभद्रता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

वहीं इस प्रकरण को लेकर शुक्रवार सुबह महम रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सर्वजातीय पंचायत का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समुदाय वर्ग के लोगों ने शिरकत की और अपने-अपने विचार रखे। पंचायत में फैसला लिया गया कि पीड़ित महिला और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। वहीं महिला और उसके परिजनों के खिलाफ भी शहर थाना पुलिस में केस दर्ज किया हुआ है।
भगवान परशुराम मंदिर में हुई सर्वजातीय पंचायत की अध्यक्षता धर्मवीर सहरावत ने की। सहरावत ने कहा कि शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति व विधायक आवास के सामने अगर इस प्रकार की घटना होती है तो यह एक अशोभनीय है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर वासुदेव शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है और कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। जब शहर के विधायक के परिवार के लोग खुद मारपीट करने लगे तो लोगों का क्या भला करेगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डाॅक्टर शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि 36 बिरादरी पीड़ित महिला पूनम और उसके परिवार के साथ है। विधायक के पुत्र व समर्थकों द्वारा की गई मारपीट की घटना का कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और जब तक पूनम के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे हर तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र किरोड़ी, आत्म प्रकाश कालड़ा, सुरेश अरोड़ा, मोनु कोकड़ा, पार्षद मुन्ना दीपक, प्रदीप शर्मा धारेडू एडवोकेट, कांति कौशिक, राजू नांगल, अरविंद ढिल्लों, बलवान बल्लू, तारकेश्वर कौशिक, भीम सुपर्णा, राजू बापोड़ा, जयवीर सांगा, राजकुमार बीडीपीओ, संजय मिश्रा, अशोक कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


विधायक के बेटे, चेयरपर्सन प्रतिनिधि व विधायक की गाड़ी चालक पर केस दर्ज
शहर पुलिस थाना में बाग कोठी निवासी महिला पूनम की शिकायत पर विधायक घनश्याम सर्राफ के बेटे अमन सर्राफ, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति भवानी के प्रति भवानी प्रताप व विधायक की गाड़ी चालक कौशल व अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 324, 354बी और 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में छोटी दिवाली की रात साढ़े दस बजे घर के अंदर घुसकर आरोपियों द्वारा चाकू से परिवार के लोगों पर हमला किए जाने के आरोप लगाए हैं वहीं इस हमले में लगी चोटों के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था। इसी मामले में शहर थाना पुलिस ने वीरवार को इस संबंध में केस दर्ज किया है। जबकि महिला पूनम व उसके परिजनों पर विधायक के गाड़ी चालक कौशल की शिकायत पर भी मारपीट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें