फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच पर लगेगा जुर्माना, दाग हटा तो होंगे मालामाल

Fri, 24 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : file Photo
विज्ञापन
भिवानी। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच जाने वाले ग्रामीण सावधान हो जाएं। अब खुले में शौच करने पर उन्हें पांच सौ से 11 सौ रुपये तक जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। इसके लिए गांव के मौजिज लोगों की कमेटियां निगरानी रखें। समझाने के बाद भी बार-बार खुले में शौच करने वाले व्यक्ति को पंचायत में शर्मिंदगी भी उठानी पड़ सकती है। गांवों को शौच मुक्त बनाने का अभियान शुरू हो चुका है और 30 जून तक एक सौ गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाना है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान अब रफ्तार पकड़ता जा रहा है। न केवल ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है बल्कि अब जुर्माने का प्रावधान कर व गांवों में निगरानी कमेटी के माध्यम से इसे पुख्ता किया जा रहा है। पंचायतें अपने स्तर पर निगरानी कमेटी बनाएंगी। पुरुषों के लिए अलग और महिलाओं के लिए अलग। प्रथम चरण में जिले के एक सौ गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाया जाएगा। दूसरे चरण में कितने गांवों को शामिल किया जाएगा अभी तय नहीं हो पाया है। शौचालय बनाने के लिए न केवल ग्रामीणों को आर्थिक सहायता दी जा रही है बल्कि स्वच्छता के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है।
--
खुले में शौच मुक्त पंचायत, ब्लॉक और जिला होंगे मालामाल
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो गांव शौच मुक्त होगा उसे एक लाख रुपये विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त मिलेंगे। जो ब्लॉक खुले में शौचमुक्त होगा उसे पांच लाख और जो जिला खुले में शौच मुक्त होगा उसे 20 लाख रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं समय-समय पर गांवों को मिलने वाली विकास राशि भी अब इसी पर निर्भर करेगी कि गांव खुले में शौच मुक्त है या नहीं। जो गांव खुले में शौच मुक्त होगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर विकास राशि मिलेगी।
विज्ञापन

--
प्रथम चरण में किस ब्लॉक के कितने गांव
ब्लॉक            गांव
बाढड़ा            18
बवानीखेड़ा        12
बहल            10
भिवानी            08
दादरी प्रथम        06
दादरी द्वितीय        10
कैरू            11
लोहारू            07
तोशाम            06
सिवानी            12
--

प्रथम चरण में ये गांव है शामिल
भिवानी : आजादनगर,ढाणी बिरण, ढाणी ब्राह्माणान, ढाणी चांग, गौरीपुर,  झरवाई, निनान, राजपुरा खरकड़ी 
बाढड़ा : वृंदावन, आर्यनगर, डालावास, डोहका दिना, डुडीवाला किशनपुरा, गोविंदपुरा, करीटोखा, किशकिंदा, कुबजानगर,  मंडी हरिया, मंड़ी पिरानू,नंदकर्ण, पचगांव, पिचौपा कला, रूदड़ौल, सिरसली, सूरजगढ़, टोड़ी नगर
बवानीखेड़ा : बड़सी जाटान, भैणी जाटान, ढाणी कुशाल, खेड़ी दौलतपुर, कुंगड़, मिलकपुर, ओरंगनगर,  सिकंदरपुर, सिप्पर, सिवाना, सुखपुरा, सुमराखेड़ा, 
बहल : चैहड़ खुर्द, हरीयावास, कासनी खुर्द, लाड़ावास, नांगल, सलेमपुर, शहरयारपुर, सोरड़ा जदीद, सोरड़ा कदीम,  सुधीरवास
तोशाम : छपार जोगियान, ढाणी कतवार, ढाणी मिरान,ढाणी सरल,  झांवरी,  लक्ष्मणपुरा
लोहारू : अलाउदीनपुर, अमीरवास, बड़दू धीरजा, बिठन, ढाणी ढोला,  ढाणी लक्ष्मण, फरटीया भीमा, अलाउदीनपुर
कैरू : इंदीवाली, जूई बिचली, जूई खुर्द, खैरपुरा, लडिय़ावाली, लालावास,  लेघा भैनान, मालवास देवसर, पोहकरवास, शिमलीवास, टिटानी,
दादरी प्रथम :जयश्री,  कामौद, कन्हेड़ी, रणकौली, संतोखपुरा, टिकन कलां
दादरी द्वितीय : गोकल, गुढ़ाना, मेहरा, सारंगपुर, अबीदपुर, अख्तियारपुर, अटेला खुर्द,अटेला नया, बालरोड, बरसाना, गोकल
सिवानी : बख्तावरपुर, बिधवान, दरियापुर, ढाणी बलारा, ढाणी दरियापुर, ढाणी धिरजा, ढाणी रामजस, गंगाला, मोतिपुर, रूपाणा, शेरपुरा, सिवाच। 
--

गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के अभियान चल रहा है और 30 जून तक जिले के एक सौ गांव पूरी तरह खुले में शौच मुक्त होंगे। ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है और खुले में शौच के नुकसान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मनोज जैन, परियोजना अधिकारी
अक्षय ऊर्जा एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें