फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिवंगत एएलएम कमल के परिवार को तीन लाख की आर्थिक मदद की

Thu, 10 Sep 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एएलएम कमल के परिजनों को तीन लाख रुपये की सहायता राशि देते विद्युत कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत:
विज्ञापन
भिवानी। संकट की घड़ी में दिवंगत सहायक लाइनमैन (एएलएम) कमल के परिवार की मदद के लिए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ आगे आया। संघ के प्रयास से कमल की पत्नी संतोष देवी को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन

तोशाम के एसडीओ सुनील ग्रेवाल और भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री संदीप बागनवाला ने परिवार को चेक प्रदान किया। संदीप बागनवाला ने कहा कि कमल की कमी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन उनकी पत्नी को एक्स-ग्रेशिया नीति के तहत नौकरी दिलाने के प्रयास जारी हैं। विभागीय प्रक्रिया जल्द पूरी करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
संघ के जिला अध्यक्ष इमरान बापोड़ा ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के अधिकारों के साथ उनके परिवारों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। एसडीओ सुनील ग्रेवाल ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर अमित, पूर्व प्रधान सुरेश राठौड़, जिला सचिव उमेद भेरा, प्रधान राकेश, सुनील पंघाल, रविकांत, राम अवतार, डाटा एंट्री ऑपरेटर अशोक यादव, मोनू सहित अन्य कर्मचारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें