फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छठी से आठवीं की अंतिम परीक्षा आज

Mon, 24 Mar 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में ​स्थित राजकीय कन्या विद्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा निदेशालय की ओर से कक्षा छठी से आठवीं तक की पहली परीक्षा तिथि में प्रशासनिक कारणों से बदलाव किया गया था। तीनों कक्षाओं की 10 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 25 मार्च मंगलवार को आयोजित की जाएगी। वहीं अन्य परीक्षाएं विभाग की ओर से पहले निर्धारित की गई परीक्षा तिथि के अनुसार आयोजित करवाई गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा विभाग ने 10 मार्च को कक्षा छठी की पहली परीक्षा गणित, सातवीं की विज्ञान और आठवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। लेकिन विभाग की ओर से इसकी तिथि बदल दी गई थी। बदली हुई परीक्षा तिथि में शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर सभी स्कूलों में कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं की पहली परीक्षा 25 मार्च को कराने के आदेश दिए गए थे।
इसके बाद परीक्षाएं 10 की बजाय 13 मार्च से शुरू करवाई गई। विभाग की ओर से बदली गई परीक्षा तिथि के अनुसार विद्यार्थियों की दस मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा मंगलवार को आयोजित करवाई जाएगी। जो विद्यार्थियों की अंतिम परीक्षा होगी।
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से विभागीय कारणों के चलते परीक्षा में बदलाव किया गया था। तीनों कक्षाओं की 10 मार्च को होने वाली परीक्षा 25 मार्च मंगलवार को करवाई जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए थे। परीक्षा समाप्त होने पर सभी विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम को सुरक्षित रखने के लिए मुखियाओं को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- शिवकुमार तंवर, खंड शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें