फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राणा सांगा पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 24 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
उपायुक्त के नाम एडीसी को मांगपत्र सौंपते बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन की ओर से राज्यसभा में राणा सांगा के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। सभी अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर अतिरिक्त उपायुक्त को जिला बार एसोसिएशन प्रधान संदीप तंवर व सचिव विनोद भारद्वाज की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि राज्यसभा सदस्य की ओर से इस प्रकार अमर्यादित टिप्पणी से राजपूतों के गौरवशाली इतिहास व हिंदूओं भावनाओं को ठेस पहुंची है। समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन को सभापति द्वारा तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर जोगेंद्र तंवर पूर्व प्रधान, उदयवीर सिंह, आजाद सेना अध्यक्ष एवं अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, रीना शर्मा, पूनम, राजेश तंवर, चंद्रपाल चौहान, संजीव तंवर, देवेंद्र तंवर हलवासिया, विजय चौहान, शंकर शर्मा, मुकेश चौहान, रमेश तंवर, संजय सोनी, मनेंद्र, नागेंद्र, दीपक तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें