फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-तोशाम मार्ग के कटाव भरने शुरू, किनारे किए मजबूत

विज्ञापन
सागवान के समीप टूटी ड्रेन के किनारे को दुरुस्त करती जेसीबी।
विज्ञापन
भिवानी। तेज बारिश के बाद भिवानी-तोशाम सड़क के किनारों में हुए भारी कटाव को दुरुस्त करने का काम पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है। रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की खबर ‘गड्ढे में व्यवस्था... सड़क हवा में’ अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की सड़क निर्माण एजेंसी की जेसीबी ने कटाव वाले स्थानों पर खेतों में बही मिट्टी को फिर से समेटकर सड़क किनारों पर बंद लगाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं निर्माण एजेंसी बारिश में दोबारा कटाव रोकने के लिए किनारों पर रोड़े डलवाएगी। इसी साल जनवरी में 12 करोड़ रुपये के बजट से भिवानी से तोशाम तक सड़क का नवीनीकरण किया गया था। भिवानी से बापोड़ा तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर दायरे में सड़क को दस मीटर चौड़ा किया गया था। सड़क चौड़ीकरण के दौरान रेतीली मिट्टी का प्रयोग किया गया।
इस कारण बारिश में किनारों की यह मिट्टी बहकर खेतों में चली गई। इसके बाद तारकोल की सड़क की ऊपरी लेयर करीब चार फीट हवा में अधर में रह गई जबकि नीचे की मिट्टी और रोड़ी खिसककर बह गई। पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम हाल ही में हुआ था। सड़क चौड़ी किए जाने के बाद डाली गई ताजा मिट्टी बारिश की वजह से बह गई है। किनारों को मजबूत करने के लिए रोड़े डलवाए जा रहे हैं। बारिश से बने कटावों को भी दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें