फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढाबे पर झगड़ा, खरक के तीन युवकों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी, कलानौर। कलानौर बाईपास स्थित एक ढाबे पर बुधवार अलसुबह 4 बजे खाना खाने पहुंचे खरक के तीन युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। दो युवकों को मामूली चोटें आईं जबकि एक को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भिवानी जिले के गांव खरक निवासी सुमित ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ कलानौर बाईपास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर युवकों ने सुमित और उसके साथियों पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गए।
हमले में सुमित को गंभीर चोटें आईं जबकि उसके दो साथियों को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सूचना मिलते ही कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें