फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाबा सोमवार गिरी की हत्या में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, सोनीपत से दबोचा गया सोनू

Sat, 01 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बाबा सोमवार गिरी की मंदिर में घुसकर की गई हत्या के मामले में थाना सदर पुलिस ने पांचवें आरोपी सोनू को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनू विकास नगर, गली नंबर-आठ, मुरथल रोड सोनीपत का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार रमेश निवासी जताई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बांदर वाला जोहड़ मंदिर, महम रोड मिताथल में बाबा सोमवार गिरी की सेवा करने के लिए जाता था। पांच नवंबर 2018 की रात को वह मंदिर के हाॅल में सो रहा था। उसी दौरान करीब तीन बजे कुछ व्यक्ति मुंह ढककर और हाथों में लाठी-डंडे लेकर मंदिर में घुस आए। उन्होंने बाबा सोमवार गिरी और अन्य व्यक्तियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाबा सोमवार गिरी ने बाद में पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी गुजरानी मोड़ के जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें