फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर सजे बाजार, सुरक्षा के लिए पुलिस तैयार

विज्ञापन
दीपावली पर गुलजार हुए बाजार.... शहर के बाजार में फुटपाथ पर सजे फूलों की बिक्री के लिए इंतजार करता य? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दीपावली पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक आने लगी है। बाजारों में स्टॉल सज गए हैं। फुटपाथ पर सामान बिक्री करने वालों ने भी अपना सामान सजा दिया है। इसी के साथ शहर के भीड़ भरे बाजारों में दुपहिया वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए भी पुलिस नाकों पर मुस्तैद हो गई है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर से सराय चौपटा और सराय चौपटा से किरोड़ीमल मंदिर सिटी स्टेशन से होते हुए बिचला बाजार तक तक वाहनों के लिए नोएंट्री जोन घोषित किया हुुआ है। इसी तरह लोहड़ बाजार से बर्तन बाजार क्षेत्र में भी वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। इसी के साथ यहां सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए जा रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी के साथ-साथ पुलिस राइडर गश्त भी बढ़ा दी है।
बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की भरमार
शहर के बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की भरमार है। इस बार चीनी वस्तुओं का आयात नहीं होने की वजह से स्वदेशी वस्तुएं ही बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हैं। हालांकि स्वदेशी वस्तुओं पर भी महंगाई की मार है।
विज्ञापन

फुटपाथ पर सज गए दीपक व सजावटी सामान के बाजार
फुटपाथ पर मिट्टी के दीपक और सजावटी सामान का बाजार भी सज गए हैं। मिट्टी के दीपक भी कई तरह के उपलब्ध हैं, जबकि सजावटी सामान भी बाजार में आने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें