फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिता संजय ने फिर की सीबीआई अधिकारियों से बात, जांच टीम के जल्द भिवानी आने का दिया आश्वासन

Thu, 13 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में बुधवार को मनीषा के पिता संजय ने दिल्ली गए सीबीआई अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। अधिकारियों ने वीरवार या शुक्रवार को भिवानी आने का आश्वासन दिया और कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही सीबीआई द्वारा मनीषा की मौत से जुड़ी रिपोर्ट उजागर की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीबीआई 71 दिनों से मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी है जबकि मनीषा की मौत को 92 दिन बीत चुके हैं। मंगलवार को ढाणी लक्ष्मण में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने जांच में देरी पर असंतोष जताया था। पंचायत में यह बात भी उठाई गई कि परिजनों को अब तक जांच की प्रगति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पंचायत में 30 नवंबर को गांव ढाणी लक्ष्मण के मुख्य बस स्टैंड पर एक दिन के सांकेतिक धरने और सुबह आठ से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल का निर्णय लिया था। इस निर्णय की जानकारी दिल्ली स्थित सीबीआई अधिकारियों तक भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने बातचीत के दौरान भरोसा दिलाया है कि टीम जल्द ही भिवानी लौटकर जांच को पूरा करेगी। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक किसी भी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
वहीं मनीषा मौत मामले को लेकर किसान संगठनों और जनसंगठन नेताओं ने फिर सक्रियता बढ़ा दी है। 30 नवंबर को होने वाले धरने और भूख हड़ताल में प्रदेशभर से लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। अगर आंदोलन ने तूल पकड़ा तो जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें