फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बेटी के घर बाइक पर जा रहा पिता हादसे में गंभीर घायल

Fri, 24 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तिगड़ाना मोड़ पर वीरवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे बाइक से अपनी बेटी के घर जा रहा 55 वर्षीय एक व्यक्ति कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया है। घायल का एक हाथ और एक पैर गंभीर रूप से चोटिल है। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव रावलधी निवासी 55 वर्षीय जयपाल बाइक से वीरवार दोपहर को अपनी बेटी के घर कुंगड़ जा रहा था। करीब ढाई बजे जब वह तिगड़ाना मोड़ के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में जयपाल के एक हाथ और एक पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं सदर पुलिस ने सड़क हादसे के बाद कार चालक को काबू किया। वहीं घायल के बयान दर्ज कर इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जयपाल गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन बच्चे एक लड़का और दो लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें