फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिता पर लगाया घर से एक लाख रुपये और सामान चोरी करने का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहल। सुरपुरा कलां गांव निवासी एक युवक ने अपने ही पिता पर घर से एक लाख रुपये नकदी और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि उसके मकान के दो हिस्से हैं। एक हिस्से में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है, जबकि दूसरे हिस्से में उसका भाई, मां और उनका परिवार रहता है। उसके पिता श्योनारायण पास ही स्थित चाचा के पुराने मकान में रहते हैं।
मनोज के अनुसार 27 जुलाई को वह अपनी पत्नी और भाभी के साथ राजस्थान के झाड़ू का बास गांव स्थित मामा के घर गया था जहां उसके नाना की मूर्ति का अनावरण समारोह था। उसकी मां एक दिन पहले ही वहां चली गई थी। जब वे वापस लौटे तो देखा कि भाई के हिस्से के मकान के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे की जांच करने पर पता चला कि वहां रखे एक लाख रुपये नकद (जो नानी के खाते से निकलवाए गए थे) और अन्य सामान गायब था। मनोज ने बताया कि और भी सामान चोरी हुआ है या नहीं यह मां के वापस लौटने पर ही पूरी तरह से पता चल सकेगा। उसने आरोप लगाया कि यह चोरी उसके पिता ने की है क्योंकि रवाना होने से पहले पिता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि अगर तुम गए तो देख लेना। वारदात के बाद से पिता घर से फरार है। जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें