फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों खरीद में किसान को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए : सांसद

Mon, 07 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। महेंद्रगढ़ भिवानी के सांसद धर्मवीर सिंह ने रविवार को नई अनाज मंडी का दौरा कर सरसों की सरकारी खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों, खरीद एजेंसी के अधिकारियों व आढ़तियों से बातचीत व खरीद की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरसों खरीद में किसान को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उसकी फसल को सही तरीके से व समय पर खरीद कर उसे शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


रविवार शाम को बहल अनाज मंडी पहुंचे सांसद धर्मवीर सिंह ने किसानों से उनकी फसल खरीद के बारे में पूछा। किसानों ने खरीद व्यवस्था के प्रति संतोष जताया और कहा कि उनको खरीद में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। खरीद भी सही हो रही है व उनको भुगतान भी तीन दिन में मिल रहा है। इस पर सांसद ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है और आगे भी खरीद व्यवस्था इसी तरह से सुचारू रूप से चलनी चाहिए।
वहीं, खरीद के लिए बनाए गए हैंडलिंग एजेंटों ने कहा कि उनकी बीडिंग कम हो रही है, इसलिए खरीद प्रक्रिया धीमी है। इस पर खरीद अधिकारियों ने कहा कि वे सरसों की पूरी सफाई के बाद ही खरीद कर रहे हैं ताकि खरीद कर गोदामों में भेजने के बाद सरसों की गाड़ी वापस न आए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पिछली बार बहल मंडी से खरीदी गई सरसों में मिलावट की शिकायतें मिली थी। अबकी बार प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि मंडी से साफ-सुथरी सरसों की खरीदी जाए ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इस पर सांसद ने कहा कि अधिकारी व आढ़ती आपसी तालमेल से खरीद को सुचारू रूप से चलाएं। सांसद ने लोगों की बिजली, पानी संबंधित शिकायतें सुनी और अधिकारियों से उनके निवारण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील शर्मा टीटू, महीपाल बड़दू, संंजय लालावासिया, पवन पंघाल, पवन शर्मा सुरपुरा, मनमोहन मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें