फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हाइटेंशन बिजली टावर लाइन के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, बीकानेर से सोनीपत तक बिछाई जा रही लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बीकानेर से सोनीपत तक बिछाई जा रही हाई-टेंशन बिजली टावर लाइन के विरोध में तोशाम क्षेत्र के किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक टावर लगाने का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। उनका कहना था कि बिजली टावर और लाइन लगाने से उनकी कीमती ज़मीन की उपयोगिता कम हो जाएगी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। इससे पहले ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह गोदारा की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक भी व्यक्त किया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी मांगों को बिंदुवार तरीके से रखा है, जिनमें प्रमुख रूप से यह अनुरोध किया गया कि कार्य शुरू करने से पहले सभी प्रभावित किसानों को सूचित किया जाए और उनके सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएं। इसके अलावा खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों, कृषि उपकरणों, ट्यूबवेल और पशुधन का पूर्ण बीमा सुनिश्चित किया जाए। किसान नेताओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान की अपील की, अन्यथा वे आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर मास्टर रघुवीर भेरा, रामवीर फौजी, युद्धवीर सिंह खरोटा, जंगवीर अलखपुरा, कोर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें