फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश सरकार अगर किसानों को लेकर थोड़ी सी भी गंभीर है तो उसे तुरंत टमाटर उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ देना चाहिए। यह बात किसान नेता नर सिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, कामरेड ओमप्रकाश ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए कही। कितलाना टोल पर मंगलवार को लगातार 124वें दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि गठबंधन सरकार जोर-शोर से प्रचार करती रही है कि किसानों को अनाज की जगह सब्जी उगानी चाहिए उसका हश्र अब देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि थोड़े दिन पहले यही हालात आलू पैदा करने वाले किसानों के सामने थे, वहीं आज टमाटर उगाने वाले किसानों के साथ हो रहा है। बाजार में न बिकने के कारण इलाके के दर्जनों गांवों में किसान टमाटर को रोड पर फेंकने को मजबूर हैं। सरकार को अविलंब किसानों की सुध लेनी चाहिए और उन्हें भावांतर योजना का लाभ देना चाहिए।
धरने की अध्यक्षता खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, धर्मबीर समसपुर, रणधीर कुंगड़, ओमप्रकाश दलाल, सुभाष यादव, बिमला कितलाना, निम्बो देवी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आज कपास की बुआई का समय है और सभी किसानों को डीएपी की सख्त जरूरत है। यही मजबूरी देख कंपनियों ने डीएपी के दाम एक बार में 400 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर कमल प्रधान, सुरजभान सांगवान, मास्टर ताराचंद चरखी, सुरेन्द्र कुब्जानगर, धर्मचन्द छपार, विद्या धानक कौंट, प्रेमवती शर्मा, मुंशीराम अजितपुर, दलसिंह नंबरदार, रामोतार बलियाली, दीपचन्द फतेहगढ़, सत्यवान बलियाली, जागेराम डीपीई, कप्तान रामफल डोहकी, प्रेम सिंह, पोपी, सत्यवान कालुवाला, सूबेदार सत्यवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें