नारेबाजी करते अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : Bhiwani
लोहारू। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरनारत किसान सरकार पर गरजे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को किसान कर्फ्यू होगा। छठे दिन धरने की अध्यक्षता किसान नेता कमल सिंह मांढी ने की।
क्रमिक अनशन में सुनील खरखड़ी, 92 वर्षीय पूर्व सरपंच रतन सिंह गागड़वास, जगराम फरटिया, राजेश गोपालवास, प्रदीप खरखड़ी शामिल हुए। धरने पर बैठे किसानों ने 25 को किसान कर्फ्यू और चक्का जाम को लेकर रणनीति भी बनाई। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने बताया कि आने वाले समय में बीजेपी और जेजेपी के नेताओं को गांव-गांव में बंधक बनाया जाएगा। इनको गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार को यूनियन व अन्य किसान संगठनों के आह्वान पर तीन काले कानूनों के विरोध में चक्का जाम और किसान कर्फ्यू रहेगा। जिसके तहत जिले के अलग-अलग मार्ग किसान व युवा सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रखेंगे। धरने पर कमेटी सचिव उमेद फरटिया, जिला प्रधान अशोक अमीरवास, बहल प्रधान बलवान ढाणी केहर, अजमेर हसान, उमेद सालेवाला, भरत सिंह, धर्मपाल फरटिया, संदीप, नरेंद्र, सुरेश कालोद मौजूद थे।