फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 33 केवी लाइन बिछाने पर किसानों का विरोध तेज, काम दो दिन के लिए रुका

Sat, 18 Apr 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जुई क्षेत्र में भाखड़ा बिजलीघर के लिए डाली जा रही 33 केवी बिजली लाइन को लेकर विरोध करने पहुंचे 
विज्ञापन
जूई। जूई क्षेत्र में भाखड़ा बिजलीघर के लिए डाली जा रही 33 केवी बिजली लाइन को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। किसानों ने मौके पर पहुंचकर लाइन बिछाने का कार्य रुकवा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट राहुल की अगुवाई में बिजली निगम के अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। जूई थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी मौके पर मौजूद रहे।
इस दौरान भिवानी से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कामरेड ओमप्रकाश ने किसानों का समर्थन करते हुए बताया कि उन्होंने डीसी भिवानी से बातचीत कर फिलहाल दो दिन के लिए काम रुकवा दिया है। किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसी भिवानी से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखेगा।
विज्ञापन

किसान सूरत पहलवान, भूपेंद्र आर्य, विकास, योगेश और रावत सिंह ने कहा कि जब तक जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक किसी भी प्रकार का कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि बिना मुआवजे के कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है लेकिन किसान अपने रुख पर अडिग हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें