फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तेल की पाइपलाइन के विरोध में धरने पर बैठे रूपगढ़ के किसान

Wed, 30 Oct 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव रूपगढ़ में तेल की पाइपलाइन के विरोध में धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिले के अंदर से बिछाई जा रही तेल की पाइपलाइन के विरोध में गांव रूपगढ़ के किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आईओसीएल कंपनी विभिन्न जिलों में किसानों के खेतों के अंदर से तेल की पाइप लाइन बिछा रही है।
विज्ञापन

इसके खिलाफ किसान लामबंद हो चुके हैं क्योंकि कंपनी की ओर से खेतों से तेल की पाइप लाइन गुजारने व जमीन का उपयुक्त मुआवजा न देने के कारण किसान प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। धरना स्थल पर मौजूद किसानों की मुख्य मांगें 1962 में बने पाइप लाइन अधिनियम में संशोधन करने बारे व उनकी जमीनों के उपयुक्त मुआवजा देने संबंधी हैं। धरने पर किसान दिनेश, रोहताश, गजराज, सतीश, हरीश, शमशेर व धनराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें