फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आढ़तियों ने किया एलान, 15 को जिला मुख्यालयों पर जलाएंगे अध्यादेशों की प्रतियां

विज्ञापन
अनाज मंडी में आयोजित बैठक में उपस्थित किसान व आढ़ती। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए किसान व आढ़ती विरोधी अध्यादेशों के खिलाफ हरियाणा व पंजाब के प्रत्येक जिले में 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर अध्यादेशों की प्रतियां जलाई जाएंगी। यह बात भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शुक्रवार को अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने निजी व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए अध्यादेश जारी करके किसानों व आढ़तियों को कुचलने का काम किया है। इसके खिलाफ रोष प्रकट करते हुए 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे हरियाणा व पंजाब प्रदेश के प्रत्येक जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उसके बाद मुख्यालयों पर अध्यादेशों की प्रतियां जलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद भी सरकार इन अध्यादेशों को रद नहीं करती है तो सिरसा में 17 अगस्त को पंजाब, राजस्थान, हरियाणा के विभिन्न किसान संगठनों की आयोजित होने वाली बैठक में आगामी रणनीति बनाई जाएगी। भाकियू युवा जिला अध्यक्ष राकेश आर्य निमड़ीवाली ने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: साढ़े दस बजे अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों की बैठक की जाएगी और उसके बाद मोटर साइकिलों व गाड़ियों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर लघुसचिवालय के सामने अध्यादेशों की प्रतियां जलाई जाएंगी। मंडी प्रधान रामनिवास सिवानी वाला ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में आढ़तियों व मंडी में काम करने वाले मजदूरों और दलालों की विशेष भागेदारी रहेगी। इस अवसर पर भकियू जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कालीरामण, अनाज मंडी उपप्रधान देबूराम, बजरंग बहलिया, पप्पू दिनोद, पवन देवसरिया, जेपी बासिया, एडवोकेट देवेंद्र बोहरा, प्रवीण नैन, हनुमान गारणपुरा, दिनेश धनखड़, सते श्योराण, मनीष बोहरा बीडीसी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें