फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेतों से टूटा किसानों का संपर्क, दांग खुर्द की ढाणी के मकान पानी में डूबे

Thu, 07 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव दांग खुर्द के खेतों में हुए  जलभराव से डूबे घरों को दिखाता किसान सज्जन यादव व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। बरसाती जलभराव के चलते किसानों का अपने ही खेतों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। गांव दांग खुर्द के खेतों में बनी ढाणी के एक दर्जन से अधिक मकान चारों तरफ से पानी में घिर गए हैं। घरों के अंदर ढाई से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है जिससे किसान अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर चुके हैं। ऐसे हालात जिले के आठ गांवों में है।खेतों तक जाने वाले रास्तों पर तीन से चार फीट तक जलभराव है जिससे आवागमन भी ठप हो गया है। पानी निकासी के लिए भिवानी-घग्गर ड्रेन का सहारा लिया जा रहा है लेकिन ड्रेन के ओवरफ्लो होने से ज्यादा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन


तोशाम क्षेत्र के दांग खुर्द और दांग कलां के साथ बवानीखेड़ा क्षेत्र के रामुपुरा, बलियाली, कुंगड़, पुर और सिवाड़ा गांवों के खेत भी पानी में डूब चुके हैं। हाल ही में सिंचाई विभाग ने खेतों से पानी निकालने के लिए एसटीपी पाइप लाइन डाली थी जिसे चालू कर दिया गया है। इसके अलावा दांग खुर्द में तीन अतिरिक्त पंप लगाकर करीब दस क्यूसेक पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। हालांकि बारिश की संभावनाओं के चलते अधिकारी भी नहीं कह पा रहे कि खेतों से पानी कब तक पूरी तरह निकल पाएगा और किसान अपनी उम्मीदों को फिर से कैसे हरा-भरा कर पाएंगे।



20 दिन से ढाणी के मकान बंद, दीवारों में आई दरारें

बरसाती जलभराव से दांग खुर्द की ढाणी में करीब 13 से अधिक मकान पिछले 20 दिनों से बंद पड़े हैं। यहां रहने वाले किसान अपना सामान और मवेशी लेकर दूर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। घरों में लंबे समय से जमा पानी के कारण दीवारों और छतों में दरारें आनी शुरू हो गई हैं जिससे मकानों की संरचना भी कमजोर हो रही है। किसानों को न तो फसल बर्बादी का मुआवजा मिल रहा है और न ही पानी में डूबे मकानों के नुकसान की भरपाई की कोई उम्मीद है। ऐसे में किसान बेबसी में आंसू बहा रहे हैं।
विज्ञापन




दांग खुर्द से गांव सांगवान की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ जलभराव

दांग खुर्द से गांव सांगवान की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ जलभराव हो गया है। खेतों से उठ रहे पानी के तेज बहाव ने तारकोल की सड़क को नुकसान पहुंचा दिया जिससे कुछ हिस्से में गहरा कटाव हो गया था। हालांकि इस कटाव को भर दिया गया है लेकिन सड़क की हालत अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई। खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्ते भी पानी में डूबे होने से किसान अपने खेतों तक नहीं जा पा रहे हैं।





बरसाती जलभराव में पानी की निकासी का काम लगातार चल रहा है। गांव दांग खुर्द के खेतों में बनी ढाणी के घरों के चारों तरफ जलभराव है। पानी निकासी के लिए इस क्षेत्र में तीन अतिरिक्त पंप लगाए गए हैं जिनके जरिए यहां 10 क्यूसेक पानी की निकासी का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता, मैकेनिकल डिविजन, सिंचाई विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें