फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एमएसपी पर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों का गुस्सा फूटा

Thu, 02 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तोशाम। बाजरे की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शुरू नहीं होने के कारण किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी कड़ी में ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और गो किसान समृद्धि ट्रस्ट के नेतृत्व में किसानों ने वीरवार को तोशाम अनाज मंडी में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने रावण रूपी पुतले का दहन भी किया।
किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हल्का प्रधान ईश्वर सिंह बागनवाला ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने एक सुर में बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा और गो किसान समृद्धि ट्रस्ट के सचिव अनिल बागनवाला ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं कर रही है, जिससे किसान और अधिक आर्थिक परेशानी में डूब रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजरा किसानों की प्रमुख फसल है और एमएसपी पर खरीद न होने से उन्हें औने-पौने दामों पर अपनी फसल बेचनी पड़ रही है। यह सीधा-सीधा किसानों का शोषण है। इस अवसर पर राजबीर दुहन बागनवाला, आल इंडिया किसान खेत मजदूर सगठन से रोहतास सैनी, जगबीर अलखपुरा, फुला सैनी, मा. रघुबीर भेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें