फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यूरिया खाद के लिए बारिश में डटे रहे किसान व महिलाएं

Tue, 24 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव कैरू के प्राथमिक सहकारी पैक्स में खाद लेने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। 
विज्ञापन
कैरू। गांव कैरू स्थित दी कैरू बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी संस्था में यूरिया खाद के लिए किसानों की लाइन लगी रही। सोमवार सुबह देवराला, खापड़बास, इंदीवाली, ढाणी जाटान कैरू के किसानों के साथ महिलाएं भी खाद के लिए लंबी लाइनों में लगी रहीं।
विज्ञापन

बारिश के बीच महिलाएं छतरी व तिरपाल का सहारा लेकर डटी रही। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद सुबह 11 बजे किसानों को यूरिया खाद मिलनी शुरू हुई। तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली।
एक माह के बाद आई है खाद
कैरू क्षेत्र में एक महीने के इंतजार के बाद यूरिया खाद आई है। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश होते ही खाद की मांग अधिक बढ़ गई। क्योंकि फसल की अच्छी पैदावार के लिए यूरिया खाद डालना जरूरी होता है। इसके चलते यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है। किसान मंदीप, सोनू शर्मा, दलबीर, रामकिशन, दलीप, मनोज, राजेश, रमेश, भागीरथ ने बताया कि यूरिया के लिए किसानों को अभी से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें