फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाबा साहेब पर टिप्पणी के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठन हुए एकजुट

Tue, 24 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में मौजूद विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग एकत्रित हुए। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी पर रोष जताया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया। इसे प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर उमरा ने की। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश चमार संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौधरी व दलबीर उमरा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन की क्रांति का प्रतीक हैं। बाबा साहेब ने हर वर्ग के हित की लड़ाई लड़ी। ऐसे में गृह मंत्री का बयान बाबा साहेब के ऐतिहासिक योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष का अपमान है। गृह मंत्री अपने इस टिप्पणी पर तुरंत प्रभाव से माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ दो जनवरी को शहर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपकर उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अवसर पर अधिवक्ता मांगेराम तोंदवाल, दलबीर उमरा, होशियार सिंह गणेशर, राजेंद्र जोगपाल, छत्तर सिंह संभ्रवाल, चरण सिंह दहिया, करतार सिंह दहिया, राजेश चौधरी, अधिवक्ता कश्मीर रंगा, नरेंद्र कांटीवाल, परमजीत छोकर, अधिवक्ता राजकुमार कालुवास, अधिवक्ता राजेंद्र सुई, अधिवक्ता शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें