फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में पानी की लाइन बदलते समय करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव दिनोद में खेत में पानी की लाइन बदलते समय शनिवार सुबह 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर हालत में परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार गांव दिनोद निवासी 27 वर्षीय विशाल सुबह अपने खेत में पानी की लाइन बदल रहा था।
इसी दौरान वह एक पाइप को उठाकर दूसरी जगह ले जा रहा था तभी खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से पाइप छू गया। इससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता राजेश के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मृतक दो बच्चों का पिता था जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें