फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से पैदल लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पैदल घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही एक अन्य हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। जिन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

मामला वीरवार रात करीब आठ बजे का है। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव निमड़ीवाली निवासी 56 वर्षीय सतपाल गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। वह दो बेटों का पिता था। वीरवार रात को वह खेत से पैदल ही घर लौट रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे निजी वाहन ने उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सदर पुलिस थाना को दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एचसी नरेंद्र सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी नरेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई सुरेश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं दूसरा मामला खरक पुलिस चौकी क्षेत्र का है। गांव खरक कलां निवासी 20 वर्षीय कमल ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वीरवार शाम करीब पौने सात वह अपनी मां 42 वर्षीय बबीता को रोहतक से दवाई दिलाकर घर लौट रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वो दोनों बाइक से गिर गए। हादसे में उसकी मां बबीता के सिर व पांव में चोट आई और उसे कंधे, घुटने व कोहनी में गंभीर चोटें आई। हादसे में घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें