फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी मनोज यादव के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सड़क पर उतरे संगठन

विज्ञापन
मनोज हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन करते विभिन्न जनसंगठनों - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शूटिंग एकेडमी संचालक मनोज यादव के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा विभिन्न संगठनों के सदस्य, परिजन व कुछ कॉलोनियों के लोग शुक्रवार को सड़क पर उतरे। लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए लोगों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जन संघर्ष समिति, लेबर क्रांति मोर्चा, जनवादी महिला समिति, महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में खिलाड़ी मनोज यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां रोष सभा की। जिसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बाद उपायुक्त ने मनोज यादव के हत्यारों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। रोष सभा की अध्यक्षता गोपी राम यादव, राजेंद्र तंवर, कामरेड ओमप्रकाश व संतोष देशवाल ने संयुक्त रूप से की। सभा का संचालन सुरेश सैनी ने किया। विभिन्न वक्ताओं ने प्रशासन व सरकार को आगाह किया कि यदि मनोज के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि दो नवंबर को विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर और सात को सांसद धर्मबीर के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले प्रत्येक दिन शहर वह गांव में नुक्कड़ सभाएं होंगी। प्रदर्शन में किसान सभा के मा. शेर सिंह, आंबेडकर सेना से दलवीर उमरा, बहुजन क्रांति मोर्चा के विनोद सांगा, प्रधान करनैल बागड़ी, एटक से बलदेव घनघस, अमित वाल्मीकि बसपा, पार्षद प्रवीण मास्टर, मनोज यादव जिला पार्षद, सुरेश कोच, शकुंतला, भिवानी व्यापार मंडल प्रधान जेपी कौशिक, प्रधान संजय परमार, सुखदेव, सज्जन सिंगला, भूप सिंह प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें