भिवानी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट करते अधिवक्ता व बार एसोसि
भिवानी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के स्थानांतरण पर शनिवार को कोर्ट परिसर स्थित जिला बार सभागार में विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने की और मंच का संचालन सचिव दीपक तंवर ने किया। इस मौके पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल को विदाई दी और उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के कार्यकाल में बार एवं बेंच का बड़ा ही मधुर संबंध रहा। न्यायाधीश दीपक अग्रवाल का व्यवहार न केवल अधिवक्ताओं, बल्कि आमजन से के साथ भी बेहद अच्छा रहा, जिसके चलते उनकी कार्यप्रणाली सभी को रास आती थी। वे उम्मीद करते हैं कि अग्रवाल अपने जीवन में आगे भी इसी तरह सराहनीय कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के उप्रपधान रवि राय ने न्यायाधीश के मंगल जीवन की कामना की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. संजीव आर्य, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरूचि अतरेजा सिंह, एसीजेएम आशीष शर्मा, मजिस्ट्रेट नेहा यादव, मजिस्ट्रेट हार्दिक सचदेवा, मजिस्ट्रेट हरजोत कौर, मजिस्ट्रेट अंर्तप्रीत सिंह, मजिस्ट्रेट सृष्टि सचदेवा, लीगल ऐड सीजेएम कपिल राठी मौजूद रहे। संवाद