फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दुकान के उद्घाटन में गया परिवार बंद मकान से गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
गांव चांग में चोरों द्वारा खंगाला गया अलमारी का सामान।
विज्ञापन
चांग। गांव चांग के पाना भुतलान में बुधवार को उस समय चोरी की वारदात हो गई जब परिवार भिवानी में नई दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान ले गए। मामले में शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकान मालिक दीपक ने गुजरानी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उनकी चांग बस स्टैंड पर बाइक डेकोरेशन की दुकान है। 18 फरवरी को वे भिवानी में अपनी दूसरी दुकान के ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोर उनके घर में घुस गए और अलमारी खंगाल डाली। चोर सोने का तबीजी सेट, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, कानों के टोप्स, चांदी की पायल, चांदी की तागड़ी और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
जांच अधिकारी सुदेश कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें