फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और पत्नी ने की थी मास्क फैक्टरी के मजदूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव पालुवास हरिपुर निवासी फैक्टरी मजदूर लक्ष्मण की हत्या उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने लाठी-डंडों से पीटकर और चुन्नी से गला दबाकर की थी। मंगलवार देर रात मां-बेटी ने शव को घर के पास ही एक प्लॉट में फेंक दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने किसी पर भी हत्या का शक नहीं जताया तो पुलिस ने मृतक की पत्नी से ही सख्ती के साथ पूछताछ की। पूछताछ में उसने यह खुलासा कर दिया। पुलिस ने संतोष को अदालत में पेश कर सुनारिया जेल भेज दिया वहीं नाबालिग बेटी को मधुबन चाइल्ड केयर सेंटर में भेजा है।
विज्ञापन

गांव पालुवास हरिपुर निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण परिवार के साथ गांव में ही रहता था। वह मास्क बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। लक्ष्मण को पत्नी संतोष के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण अकसर घर में कलह होती रहती थी। मंगलवार रात लगभग 8 बजे भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस पर संतोष ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह बेसुध होकर गिर गया। इस पर संतोष अपनी चुन्नी ले आई और लक्ष्मण के गले में उसका फंदा डालकर खींच दिया। लक्ष्मण की मौत हो गई। दोनों ने देर रात होने का इंतजार किया। जब उन्हें लगा कि आस-पड़ोस के सभी लोग सो गए हैं तो लक्ष्मण के शव को उठाकर पास ही के एक प्लॉट में डाल दिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर टूटी संतोष
जब पुलिस ने संतोष के बयान लिए तो उन्होंने हत्या का किसी पर भी शक होने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इस पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी पवन शर्मा ने संतोष से सख्ती के साथ पूछताछ की। इस पर वह टूट गई और उसने पूरी वारदात कुबूल कर ली।
विज्ञापन

वर्जन:::
लक्ष्मण की पत्नी संतोष ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पहले उसे लाठी-डंडों से पीटा और उसके बाद चुन्नी से गला दबाया था। पूछताछ में संतोष ने वारदात कुबूल कर ली है। संतोष के चरित्र पर संदेह को लेकर उनके घर में कलह होती थी।
विज्ञापन

- पवन शर्मा, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें