फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पूर्व सैनिकों व संगठन पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Mon, 16 Dec 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहीद स्मारक की सफाई न होने पर रोष जताते पूर्व सैनिक व संगठन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। विजय दिवस पर नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक साफ-सफाई की बाट देखता रहा। इसके विरोध में पूर्व सैनिकों व संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस बारे में हमारा अपना फाउंडेशन के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि सोमवार को विजय दिवस की 53 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान जिला सैनिक बोर्ड भिवानी द्वारा बताया गया था कि शहीद स्मारक पर सुबह 10 बजे उपायुक्त पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि विजय दिवस के मौके पर इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक, झज्जर जिला अध्या सुरेंद्र सिंह यादव, वेटरन डॉ. गोपी टोहाना, हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग के जिला अध्यक्ष सूबेदार सुरेंद्र कौशिक, हमारा अपना फाउंडेशन सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैप्टन राजा तंवर सहित अन्य सैनिक वहां पहुंचे तो देखा कि शहीद स्मारक पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के रोष को देखते हुए सीटीएम पहुंचे तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जिस आश्वासन के बाद पूर्व सैनिकों का गुस्सा शांत हुआ। महेश चौहान ने कहा कि जिले में सभी तरह के कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जाते हैं, विशेषकर राजनीतिक कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती। लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के कार्यक्रमों को लेकर जिला में बार-बार इस प्रकार की कोताही बरती जाती है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर इंडियन पूर्व सैनिक जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष कैप्टन अजीत सिंह सुधार, मेजर हरिकिशन शर्मा, हमारा अपना फाउंडेशन के सीईओ एसके सिंह, कप्तान रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद स्मारक की सफाई न होने पर रोष जताते पूर्व सैनिक व संगठन के पदाधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें