फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-वन के पांच गोदामों में विभाग की टीम ने खंगाला रिकार्ड और स्टॉक

विज्ञापन
लोहारू रोड स्थित एल-वन गोदाम में शराब के स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन करते डीएसपी वीरेंद्र सिंह व अ - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सोनीपत में शराब घोटाला सामने आने के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को भिवानी में भी शराब के गोदामों में औचक निरीक्षण किया। भिवानी में संयुक्त टीम के औचक निरीक्षण की भनक लगते ही शराब ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने एक के बाद एक पांच शराब गोदामों में निरीक्षण कर वहां मौजूद शराब के स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन की।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण से पहले शराब के गोदामों में ऑनलाइन स्टॉक की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद गोदामों में पहुंचकर जांचा गया है कि कितना स्टॉक पहले से पड़ा है, कितनी शराब का नया स्टॉक यहां पहुंचा है और कितना स्टॉक यहां से बाहर गया है। इसकी फिजिकल वेरिफिकेशन कर यह भी जांचा जा रहा है कि इसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं की गई है। इसी के साथ एक्साइज ड्यूटी की तो चोरी नहीं हुई हैं। इस पहलू पर भी विभागीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि सोनीपत शराब घोटाले के बाद प्रदेशभर में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें जांच की जा रही हैं। फिलहाल भिवानी में शराब के पांच गोदामों के अंदर स्टॉक जांचा है, जिसकी रिपोर्ट दी जाएगी। फिलहाल शराब के स्टॉक की गिनती की जा रही है।
गौरतलब है कि सोनीपत में शराब घोटाला उजागर होने के बाद से ही प्रदेश के अनेक जिलों में शराब माफियाओं की कारिस्तानी उजागर हो रही हैं। इस घोटाले की जांच में परते उखड़ने लगीं तो खाकी के कई चेहरे भी दागदार हो गए। पुलिस अब प्रदेशभर के जिलों में शराब माफिया से जुड़े लिंक को खंगालने में जुटी हैं। इसी को लेकर भिवानी में भी शराब के गोदामों में छापामारी कर शराब के ऑनलाइन स्टॉक के संबंध में पूरी जानकारी जुटाने के बाद अधिकारी गोदामों में रखी शराब की भी गिरती कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

आबकारी और कराधान विभाग पुलिस की संयुक्त टीम शराब के गोदामों से स्टॉक का मिलान कर रही हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। फिलहाल कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है, लेकिन जांच के बाद ही इस संबंध में पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। - वीरेंद्र सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें