फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन जहर देकर हत्या करने के मामले में चार महिलाओं सहित 13 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने और जबरन जहर देकर हत्या करने के मामले में बवानी खेड़ा पुलिस ने चार महिलाओं सहित 13 लोगो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में 25 वर्षीय मृतक मनीषा के पिता रिसाल सिंह ने बताया कि गुरूवार शाम कुछ लोगों ने उने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और उसकी बेटी मनीषा को चार महिलाओं ने जबरन जहर पिला दिया। स्थिति खराब होने के कारण उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां स्थिति कंट्रोल नहीं हुई तो उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि मृतक मनीषा के पिता रिसाल सिंह के ब्यान पर चुन्नीलाल, रामजीलाल, संजय, ईश्वर, कुलदीप, बावलिया, जानकी, मिड्डी, सावत्री, ईदा, धर्मा, अशोक, मटटूू सहित 13 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें